इस ब्लॉग में हम आपको रोजाना क्रिकेट के बारे में
सभी अपडेट देते हैं
1. रोहित का फॉर्म भारत के लिए बड़ी चिंता का विषय है।
भारत ने पहला मैच जीतकर इंग्लैंड पर फिर से 3 मैचों की
सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।
2 शुभमन गिल का कहना है कि "विराट कोहली की चोट को लेकर
चिंता करने वाली कोई बात नहीं है और कहा है कि स्टार
बल्लेबाज कटक दूसरे खिलाड़ियों के लिए टीम में वापस आ
जाएंगे"।
Follow us on
Telegram
Facebook
3. icc champions trophy अंपायरिंग पैनल में किसे मिली
जगह इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने ऑस्ट्रेलिया के
डेविड बून, श्रीलंका के रंजन मदुगले और जिम्बाब्वे के एंड्रयू
पाइक्रॉफ्ट को चैंपियंस ट्रॉफी के लिए मैच रेफरी के रूप में नामित
किया गया है। वहीं अंपायरिंग पैनल में आईसीसी ने कुमार धर्मसेना,
क्रिस गैफनी, माइकल गॉ, एड्रियन होल्डस्टॉक, रिचर्ड इलिंगवर्थ,
रिचर्ड केटलबोरो, अहसान रजा, पॉल राइफेल, शारफुद्दौला,
रॉड टकर, एलेक्स व्हार्फ और जोएल विल्सन को शामिल किया है।
4 भारत-पाकिस्तान मैच के दबाव को लेकर पूछे गए सवाल पर
हार्दिक ने कहा, “मैच वही टीम जीतती है जो दबाव को बेहतर
तरीके से संभालती है। मैं हार्दिक पंड्या के लिए नहीं, बल्कि
भारत के लिए खेलता हूं। मेरा सिर्फ एक ही मकसद होता
है – टीम को जीत दिलाना, चाहे मुझे 2 गेंद खेलनी हों या
60।”
5 SA20 2025 का दूसरा क्वालीफायर मुकाबला सनराइजर्स ईस्टर्न
केप और पार्ल रॉयल्स के बीच खेला गया। पार्ल रॉयल्स की
टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 4 विकेट खोकर 175 रन बनाए
थे। इसके जवाब में सनराइजर्स की टीम ने 19.2 ओवरों में
आसानी से लक्ष्य का पीछा कर 8 विकेट से शानदार जीत दर्ज
की। टीम ने लगाातार तीसरी बार फाइनल में जगह बनाई है।
फाइनल मैच 8 फरवरी को MI केपटाउन और सनराइजर्स ईस्टर्न
केप के बीच जोहान्सबर्ग में खेला जाएगा।
6 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने आज जनवरी 2025
के लिए पुरुष और महिला प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड के
दावेदारों की घोषणा की, जिसमें महीने भर में शानदार प्रदर्शन करने वाले
खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। मेन्स कैटेगरी में नोमान अली,
जोमेल वॉरिकन, वरुण चक्रवर्ती और विमेंस कैटेगरी में बेथ
मूनी, करिश्मा रामहरक और गोगांडी तृषा शामिल
है।
7 वीरेंद्र सहवाग ने क्रिकट्रैकर के साथ स्पेशल बातचीत के दौरान
बताया, “अगर कोई भारतीय खिलाड़ी हाल ही में अंतरराष्ट्रीय
क्रिकेट या आईपीएल से रिटायर हुआ है और अगर वह खेलना
चाहता है, तो यह टूर्नामेंट उसके लिए एक बेहतरीन मंच है। जैसे
दिनेश कार्तिक दक्षिण अफ्रीका 20 में गए और उन्होंने वहां हिस्सा
लिया। इसलिए, हम कुछ भारतीय खिलाड़ियों को डीपी वर्ल्ड आईएलटी20 में
भी हिस्सा लेते देखना पसंद करेंगे। मैं युवराज सिंह को इस टूर्नामेंट में
खेलते देखना पसंद करूंगा। वह सिक्सर किंग हैं, इसलिए हां। लेकिन
मैं नहीं खेल सकता, मैं अब खेलने के लिए बहुत बूढ़ा हो
गया हूं। मैं अब तेज गेंदबाजी नहीं कर सकता ।”